फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur police constable arrested for molesting neighbor woman

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद पड़ोसी महिला से छेड़छाड़! जयपुर में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 03:01 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

जयपुर की एक सोसाइटी में शराब पार्टी के बाद पड़ोसी महिला से गाली-गलौज और छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया। महिला के विरोध और सोसाइटी के लोगों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
jaipur police constable arrested for molesting neighbor woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर की एक सोसाइटी में शनिवार शाम को पड़ोसी महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस घटना में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने दो पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने अपने फ्लैट में शराब पार्टी करने के बाद पड़ोसी महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाया और फिर शांतिभंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फ्लैट में चल रही थी शराब पार्टी, महिला से अभद्रता का आरोप
थानाधिकारी के अनुसार, जयपुर की सोसाइटी में पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ रहती है। इसी सोसाइटी के एक फ्लैट में दोनों आरोपी पुलिस कांस्टेबल भी किराए पर रहते हैं। शनिवार शाम को दोनों आरोपी पुलिसकर्मी अपने फ्लैट में शराब की पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि शराब के अत्यधिक नशे में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों ने पड़ोस में रहने वाली महिला से गाली-गलौज की और उसके साथ गलत हरकत कर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


महिला ने किया विरोध तो सोसाइटी में जुटे लोग
पीड़ित महिला द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने और शोर-शराबा करने पर सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग तुरंत एकत्र हो गए। आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गलत हरकत से नाराज सोसाइटी के लोग एकत्र होकर सीधे थाने पहुंच गए और वहां हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 14 युद्ध, दो जौहर और तीन परकोटे: गागरोन किले में छिपे हैं इतिहास के वो राज, जो इसे बनाते हैं खास; जानिए

विरोध के बाद दोनों कांस्टेबलों को किया गिरफ्तार
लोगों के भारी विरोध के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर राउंडअप किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण करवाया और शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला की औपचारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed