फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Nahargarh Sanctuary film shooting NOC security money bribe forest guard forester arrested

राजस्थान: फिल्म शूटिंग की एनओसी के लिए 50000 की घूस लेते नाहरगढ़ अभयारण्य में वनपाल और गार्ड रंगेहाथ गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 09:40 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 08 Oct 2026 09:40 PM IST
सार

जयपुर के नाहरगढ़ अभयारण्य में फिल्म शूटिंग की एनओसी और सुरक्षा राशि लौटाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने वनपाल श्याम सिंह और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Jaipur Nahargarh Sanctuary film shooting NOC security money bribe forest guard forester arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ अभयारण्य से जुड़े एक वनपाल और फॉरेस्ट गार्ड को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ब्यूरो की टीम ने वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार रुपये और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को 30 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास से कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन


फिल्म शूटिंग की एनओसी के लिए मांगी रिश्वत
मामला नाहरगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में फिल्म शूटिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी जारी करने और जमा कराई गई सुरक्षा राशि वापस लौटाने की एवज में वन विभाग के कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायत का सत्यापन, फिर बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पहले उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद गुरुवार को टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाया। इसी दौरान वनपाल श्याम सिंह और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी
कार्रवाई के बाद ब्यूरो की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। उनसे रिश्वत प्रकरण से जुड़े विभिन्न तथ्यों और लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि रिश्वत की मांग और लेन-देन में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।


अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के पर्यवेक्षण में हुई। मौके पर कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने किया। फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार वनपाल श्याम सिंह और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर से मामले से जुड़े तथ्यों की गहन पूछताछ कर रही है। प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed