फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur: drunk lawer runs car over three people, one killed

शराब के नशे में धुत वकील ने तीन को कुचला, एक की मौत

Mon, 25 Jul 2016 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
jaipur: drunk lawer runs car over three people, one killed
- फोटो : times of india

कुछ ही दिन हुए थे जब जयपुर की सड़कों पर अंधाधुंध दौड़ती एक बीएमडब्लू ने ऑटोरिक्‍शा में टक्कर मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। मौत का वो मंजर लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार को एक बार फिर वही नजारा शहर की सड़क पर दिखा। जब नशे में धुत एक युवा वकील ने तेज रफ्तार कार से फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल डाला। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाक्या शहर के मानसरोवर इलाके का है। पुलिस अधिकारी कमल नारायन ने बताया कि आरोपी वकील उदय शर्मा वरुण पथ पर अपने दोस्त के घर से पार्टी में शामिल होकर रात डेढ़ बजे वापस लौट रहा था। 
विज्ञापन


उसकी कार काफी तेज रफ्तार में ‌थी, बदरवास के निकट उसकी कार फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों पर चढ़ गई। हादसे में टांक जिले के सुरेली कस्बे के निवासी राजेन्द्र कीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने 100 मीटर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश ने बताया कि टाँक जिले के राजेन्द्र, कमलेश और पप्पू दिहाड़ी मजदूर करते थे वो आमतौर पर फुटपाथ पर ही सोते थे। 


रविवार को भी वह फुटपाथ पर सोए हुए थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल डाला। पुलिस ने आरोपी उदय शर्मा को ‌गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed