{"_id":"5e15d5908ebc3e881e6a5208","slug":"jaipur-day-after-mother-s-killing-kidnapped-toddler-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में दो साल के बच्चे और उसके मां की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर में दो साल के बच्चे और उसके मां की निर्मम हत्या
Wed, 08 Jan 2020 07:45 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में दो साल के बच्चे और उसकी मां की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों द्वारा मां की हत्या के बाद बच्चे का अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बच्चा मृत अवस्था पाया गया। डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि बच्चे के शव को प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले यूनिक टॉवर के पीछे से बरामद किया गया, जहां उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात हमलावरों ने श्वेता (30) की यूनिक टॉवर के एक अपार्टमेंट में मंगलवार शाम हत्या की। हत्या करने के बाद महिला के बेटे का भी अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने पहले महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया और बाद में चाकू से महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला तब सामने आया जब महिला का पति रोहित घर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी का लहुलुहान शव जमीन पर पड़ा हुआ है।
हमलावरों ने महिला के फोन से उसके पति को फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। घटना में पुलिस को परिवार के किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।