फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: An injured youth lying on the road near the National Highway, Sachin Pilot called an ambulance and took him to NIMS Hospital

जयपुर : नेशनल हाईवे के पास सड़क पर पड़े घायल युवक को सचिन पायलट ने एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया

Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 12:39 AM IST
सार

नेशनल हाईवे के पास सड़क पर घायल युवक को तड़पता देख पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे संभाला। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया। फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Jaipur: An injured youth lying on the road near the National Highway, Sachin Pilot called an ambulance and took him to NIMS Hospital
सचिन पायलट, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर नवलपुरा मोड़ के पास सड़क पर घायल युवक को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एम्बुलेंस बुलाकर निम्स अस्पताल पहुंचाया। पायलट जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। घायल को सड़क पर तड़पता देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे संभाला। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। पायलट के साथ विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर भी थे।

विज्ञापन


हाईवे पर बाइक से जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जयपुर से दिल्ली जा रहे सचिन पायलट और विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर की घायल पर नजर पड़ी तो वे  तत्काल गाड़ी रोककर घायल के पास पहुंचे। 
विज्ञापन


सचिन पायलट और विधायक गुर्जर ने एम्बुलेंस बुलाई और घायल को निम्स अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना लगते ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान अन्य कई लोग भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed