Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: AI-Based Power Monitoring to Curb Theft and Line Losses, Rajasthan's Three Discoms to Go Digital

जयपुर: बिजली चोरी और लाइन लॉस पर लगेगी डिजिटल लगाम, एआई से होगी निगरानी, तीनों डिस्कॉम होंगे हाईटेक

Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

बिजली चोरी, लाइन लॉस और ग्रिड असंतुलन पर नियंत्रण के लिए राजस्थान के बिजली वितरण तंत्र को हाईटेक बनाने की तैयारी है। इसके तहत जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम में AI, मशीन लर्निंग और रियल-टाइम ऑटोमेशन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur: AI-Based Power Monitoring to Curb Theft and Line Losses, Rajasthan's Three Discoms to Go Digital
हाईटेक होंगे डिस्काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने देश भर में बिजली आपूर्ति और वितरण प्रणाली को आधुनिक तथा हाईटेक बनाने के लिए 'यूनिफाइड फ्रेमवर्क फॉर डिजिटलाइजेशन ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर' नाम से एक राष्ट्रीय नीतिगत दस्तावेज जारी किया है। इस नए डिजिटल ढांचे के तहत राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में बिजली सिस्टम को इस तरीके से आधुनिक बनाया जा रहा है, जो बिजली लाइन में होने वाले नुकसान और बिजली चोरी का तुरंत अलर्ट जारी कर देगा। इस तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से बिजली चोरी की सटीक सूचना अधिकारियों को तुरंत ही पता चल जाएगी। प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्काम को इस नई तकनीक से पूरी तरह लैस किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच वर्ष की डिजिटल कार्ययोजना
बिजली वितरण निगमों को तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम बनाने के लिए केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण ने व्यापक योजना बनाई है। राष्ट्रीय नीतिगत दस्तावेज में वितरण निगमों के पारंपरिक कामकाज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, स्काडा और रियल-टाइम ऑटोमेशन से पूरी तरह जोड़ने की एक पांच वर्षीय कार्ययोजना तय की गई है। इस कदम से पारंपरिक बिजली वितरण व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल और स्वचालित हो जाएगी, जिससे निगरानी की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  जयपुर से गया जाने वालों के लिए काम की खबर: छठ पर चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रिड असंतुलन की दोहरी चुनौतियां
राजस्थान प्रदेश के लिहाज से यह केंद्रीय फ्रेमवर्क बेहद अहम माना जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि राज्य के तीनों डिस्काम, जिनमें जयपुर, जोधपुर और अजमेर शामिल हैं, लंबे समय से लाइन लॉस और ग्रिड ट्रिपिंग की दोहरी चुनौतियों से लगातार जूझ रहे हैं। देश में वर्तमान में रूफटॉप सोलर 123 प्रतिशत की सालाना दर से बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि केवल वर्ष 2025 में ही 7.1 गीगावाट की नई सौर क्षमता बिजली तंत्र से जुड़ी है।

स्मार्ट इनवर्टर से होगा नियंत्रण
राजस्थान जैसे सौर ऊर्जा के अग्रणी राज्य में जब घरों की छतों और सौर ऊर्जा संयंत्रों से ग्रिड में दोतरफा बिजली का प्रवाह (बाई-डायरेक्शनल फ्लो) होता है, तो वोल्टेज में तेजी से उतार-चढ़ाव आने लगता है। इसके चलते ग्रिड असंतुलन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस तकनीकी समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्रीय फ्रेमवर्क में बीआईएस मानक वाले स्मार्ट इनवर्टर और डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने का प्रावधान किया गया है। यह पूरी प्रणाली सीधे कंट्रोल रूम से नियंत्रित की जाएगी, जिससे ग्रिड का संतुलन बना रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed