फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   jaipur 100 crore investment fraud main accused arrested mercedes car usdt scam

राजस्थान: 100 करोड़ रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी सहयोगी के साथ गिरफ्तार, मर्सिडीज कार बरामद

Fri, 02 Oct 2026 07:09 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

जयपुर के सोडाला थाना क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित कालोया और उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 1.25 करोड़ रुपये की मर्सिडीज, ट्राइंफ बाइक और एक करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट फ्रीज कराई गई है।
 

विज्ञापन
jaipur 100 crore investment fraud main accused arrested mercedes car usdt scam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोडाला थाना पुलिस ने संपत्ति और यूएसडीटी में निवेश कराने के नाम पर लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी मोहित कालोया और उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की एक मर्सिडीज कार और एक ट्राइंफ बाइक बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों द्वारा ठगी की राशि से कराई गई एक करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को भी फ्रीज करवा दिया है।
विज्ञापन


निवेश पर भारी मुनाफे का दिया झांसा
परिवादी ऋषि मेहता ने सोडाला थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मैसर्स ईजी वे होम्स के नाम पर निवेश करने और कुछ ही महीनों में भारी मुनाफा देने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों के इस झांसे में आकर पीड़ित ने एक करोड़ 55 लाख रुपये चेक के जरिये और चार करोड़ रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, रकम देने के बाद जब भुगतान और मुनाफा मिलने का समय आया तो आरोपियों के मोबाइल फोन बंद मिले। संपर्क नहीं होने पर उसे कथित निवेश योजना को लेकर संदेह हुआ और उसने सोडाला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया फर्जी वेबसाइटों का नेटवर्क
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित कालोया को कालाडेरा क्षेत्र के गुढ़गांव से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को निवेश के नाम पर आकर्षित करने के लिए कई फर्जी वेबसाइटों का इस्तेमाल करते थे। इन वेबसाइटों के माध्यम से निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाकर लोगों से रकम ली जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।

ठगी की रकम से खरीदी महंगी कार और बाइक
पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के पास से एक मर्सिडीज कार बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक ट्राइंफ बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहन कथित तौर पर ठगी की रकम से खरीदे गए थे।

पुलिस ने ठगी की राशि से कराई गई करीब एक करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को भी फ्रीज करवा दिया है। इससे जांच के दौरान ठगी की रकम की बरामदगी और उसके इस्तेमाल से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।


अन्य थानों में भी दर्ज हैं ठगी के मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी ठगी से जुड़े मामले दर्ज हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर निवेश के नाम पर की गई कथित ठगी की पूरी रकम, पीड़ितों की संख्या और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जी वेबसाइटों के जरिए कितने लोगों से संपर्क किया गया और कथित तौर पर जुटाई गई रकम को किन माध्यमों से अलग-अलग जगह निवेश या ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed