फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Interview with vasundhra raje

गहलोत सरकार में दुष्कर्मियों की भरमार है: राजे

Wed, 20 Nov 2013 06:33 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Wed, 20 Nov 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
Interview with vasundhra raje

भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे से पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद बुधवार को अमर उजाला ने बातचीत की...

विज्ञापन


सवाल- 2014 के फाइनल से पहले इस सेमीफाइनल में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के प्रचार से कितना फायदा होने की उम्मीद है?

जवाब- फायदा तो जरूर होगा। पूरे देश में ही मोदी की लहर है, तो प्रदेश कैसे अछूता रह सकता है। कांग्रेस के कमजोर शासन से जनता परेशान हो चुकी है और उन्हें एक मजबूत नेता की जरूरत है। उनकी (मोदी) रैलियों में आनेवाली भीड़ हवा का रुख बता ही रही है।

सवाल- कांग्रेस प्रचार में जन कल्याणकारी योजनाओं को गिना रही है, ऐसे में भाजपा के पास क्या खास मुद्दे हैं?

जवाब- पिछली भाजपा सरकार (2003-08) के दौरान राजस्थान को बीमारू और हमेशा केन्द्र से आर्थिक मद्द की मांग करते रहने वाले राज्य की छवि से बाहर निकालकर पटरी पर लाए थे। लेकिन इस सरकार ने फिर राज्य को पीछे ढ़केल दिया है। इस सराकर ने विकास कार्य इतनी देरी से शुरू किए कि सभी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन


बिजली, पानी, सड़क, रोजगार के क्षेत्र में इस सरकार के पास क्या उपलब्धि है? किसान अच्छे बीज व बिजली को तरस रहे हैं। इस सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार और सौदेबाजी का खेल चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल...लेकिन नि:शुल्क दवा, पेंशन, आवास योजना आदि के जोर शोर से चल रहे कांग्रेस के प्रचार का भाजपा के पास क्या तोड़ है?

जवाब- कांग्रेस योजनाएं लाई, लेकिन सरकार बनाने के कितने साल बाद? ये योजनाएं सिर्फ वोटों के लिए बनाई गई हैं, जनता यह जानती है। नीयत साफ होती, तो ये योजनाएं पहले लाकर अच्छी तरह अमल में लाई जा चुकी होतीं।

गांवों में डॉक्टर-नर्स नहीं है, तो इलाज कौन करेगा? नि:शुल्क दवा के नाम पर घटिया दवाओं की आपूर्ति हो रही है। जनता खुद इन योजनाओं की कमियों को भाजपा को गिना रही है।

सवाल- कांग्रेस का ही नहीं, खासकर गहलोत का आरोप है कि साढ़े चार साल आप लंदन रहीं और चुनाव में अचानक प्रकट हुई हैं?

जवाब- मैं तीन साल विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष रही हूं, तो मैं साढ़े चार साल प्रदेश से बाहर रह ही नहीं सकती थी। ये केवल कांग्रेस की ओर से फैलाई गई अफवाह हैं।

में प्रदेश में जनता के बीच ही रही और कई मांगों को लेकर हुए आंदोलनों में जनता की आवाज बनी। विधानसभा चलने के दौरान पूरी सक्रियता निभाई। जबकि पिछली भाजपा सरकार के दौरान गहलोत तो विधानसभा तक नहीं आते थे, उनके पूछिए कि वे तब कहां गायब रहे?

सवाल- कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भाजपा आई तो मुख्यमंत्री को ढूंढना मुश्किल हो जाएगा? पिछली बार एट पीएम, नो सीएम जैसी बाते भी बनीं...।

जवाब-
उनका (गहलोत) का तो फंडा ही यही है कि तब तक झूठ बोलते रहो, तब तक कि लोग उस पर विश्वास नहीं करने लगें। वे जनता को मूर्ख समझने की भूल कर रहे हैं, लेकिन जनता उन्हें (गहलोत) को अच्छी तरह जानती है।

महिला हूं और इस नाते भी वे मेरे ऊपर गलत-सलत आरोप लगाने से नहीं चूकते। कांग्रेस महिलाओं की गरिमा समझती ही नहीं हैं। महिलाओं की इज्जत नहीं करने वाले ऐसा ही बर्ताव करेंगे।

सवाल- मुख्यमंत्री के रूप में आपके पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था और आप कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं?

जवाब-
मेरी सरकार में भ्रष्टाचार हुए थे, तो उसके बाद तो उनकी सरकार थी। जांच में वे एक भी भ्रष्टाचार सबित नहीं कर सके। खुद (गहलोत) की सरकार के कई मंत्री पैसे लेते पकड़े गए।

इस सरकार में दुष्कर्मियों की भरमार है। कई साल पहले अजमेर ब्लैकमेल काण्ड में कांग्रेसियों का नाम आया था, तो अब भंवरी देवी जैसे काण्ड सामने आए हैं, जिसमें इनके मंत्री-विधायक जेल में हैं।


ताजा उदाहरण सरकारी बंगले में दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद बाबूलाल नागर हैं।

आरोपियों पर कर्रवाई में भी सरकार ने भेद-भाव किया, कुछ मंत्रियों को टारगेट किया, लेकिन बाकियों का क्या? सुना है भंवरी देवी कांड में और भी सीडी थीं, वे कहां हैं और उसमें कौन-कौन हैं?

सवाल-
भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं?
जवाब- आरोप लगाना तो आसान होता है। कोई भी लगा सकता है। साबित तो करे।

सवाल-
भाजपा के कुछ नेता अलग-थलग हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया से विवाद रहा, फिर घनश्याम तिवाड़ी से भी अनबन रही।

जवाब-
भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और लोकतंत्र में सभी को अच्छे और बुरे पर विचार रखने का अधिकार है। सभी के विचार एक से हो भी नहीं सकते। सब एक साथ रहेंगे तो मतभेद भी होंगे। इन नेताओं की ही बात नहीं कर रही हूं, प्रदेश में भाजपा एकजुट है।

सवाल-
इस चुनाव से उम्मीदें...

जवाब- जनता का साथ भाजपा को मिल रहा है। हमें ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। सरकार भाजपा की ही बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed