फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   International Tiger Day: Chief Minister Gehlot names three cubs of tigress T-111

International Tiger Day: रणथम्भौर नेशनल पार्क की बाघिन टी-111 के शावकों का नामकरण, मुख्यमंत्री ने दिए ये नाम

Sat, 29 Jul 2023 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जब बाघ विलुप्ति की कगार पर थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अप्रैल 1973 में 'प्रोजेक्ट टाइगर' की शुरुआत की।

विज्ञापन
International Tiger Day: Chief Minister Gehlot names three cubs of tigress T-111
सीएम ने शावकों के रखे नाम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई के अवसर पर रणथम्भौर नेशनल पार्क की बाघिन टी-111 के दो वर्ष के हो चुके तीन शावकों- दो बाघ और एक बाघिन का नामकरण करने का फैसला लिया है। इनके नाम चिरंजीवी, चिरायु और अवनी रखे गए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार प्रदेश के वनों और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी के तहत सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया के नाम पर बाघिन टी-19 का नामकरण कृष्णा किया गया था। इसी प्रकार अब पैरा ओलंपिक पदक विजेता अवनी लेखरा के नाम पर शावक का नाम अवनी रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में जब बाघ विलुप्ति की कगार पर थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अप्रैल 1973 में ‘‘प्रोजेक्ट टाइगर’’ की शुरुआत की। इससे देश में बाघों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। पिछले एक महीने में राजस्थान के रणथम्भौर नेशनल पार्क में छह शावकों ने जन्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed