फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   interesting election fight on dhaulpur seat

बहू के सामने घर के आंगन में कमल खिलाने की चुनौती!

Wed, 02 Apr 2014 12:05 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
interesting election fight on dhaulpur seat

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने अब लोकसभा चुनाव में अपने घर के आंगन में कमल खिलाने की चुनौती है।

विज्ञापन


उनकी ससुराल यानी करौली धौलपुर लोकसभा सीट पिछली बार कांग्रेस के कब्जे में रही थी तो विधान सभा चुनाव में चली भगवा लहर भी यहां आकर वसुंधरा का साथ छोड़ गई थी।
विज्ञापन


पांच विधान सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। अब धौलपुर रियासत की बहू के सामने बड़ी चुनौती यह सीट है।

सबके अपने दांव

interesting election fight on dhaulpur seat

इस सीट पर भाजपा ने फिर से 2009 लोकसभा चुनाव में करीब तीस हजार मतों से पराजित हुए डॉ. मनोज राजौरिया पर दांव खेला है।

वहीं, कांग्रेस ने वर्तमान सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा के स्थान पर नए चेहरे लक्खीराम को टिकट दिया। संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस गुटों में बंटी है। जो पार्टी प्रत्याशी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

वर्तमान सांसद बैरवा का टिकट कटने के पीछे इसी गुटबाजी को जिम्मेदार माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में मात्र दो सीटों पर सिमटने के बाद वसुंधरा राजे ने अपने सिपहसालारों को साफ संकेत दिए हैं कि आपसी गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कम ही रहा था जीत का अंतर

interesting election fight on dhaulpur seat

करौली-धौलपुर सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के खिलाड़ी लाल बैरवा सांसद हैं। 2009 के चुनाव में खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा के डॉ. मनोज राजौरिया को पराजित किया था।

तब बैरवा को दो लाख 15 हजार 810 और भाजपा के डा. राजौरिया को एक लाख 86 हजार 87 वोट मिले थे। जीत का अंतर 29 हजार 723 मत रहा था।

करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र में कुल आठ विधान सभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इनमें करौली और धौलपुर के चार-चार विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस, दो में भाजपा और एक में बसपा के विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed