फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   interesting election fight on dausa seat

भाई-भाई की लड़ाई के बीच कूदे किरोड़ी, रोचक हुआ मुकाबला

Tue, 01 Apr 2014 12:39 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Tue, 01 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
interesting election fight on dausa seat

राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा व भाजपा ने उनके छोटे भाई पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश मीणा को टिकट देकर मुकाबला रोचक बना दिया था।

विज्ञापन


लेकिन इसी सीट से विधायक किरोड़ी लाल मीणा की चुनाव लडऩे की घोषणा ने इस मुकाबले में तेज तड़का लगा दिया है।
 
नेशनल पीपुल्स पार्टी के किरोडीलाल मीणा ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि वे दौसा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस और भाजपा ने भी मीणा को ही उम्मीदवार बनाया है। नमोनारायण मीणा पिछला लोकसभा चुनाव टोंक-सवाईमाधोपुर से लड़ा था तथा पहली बार जीतकर केन्द्र में मंत्री बने।
विज्ञापन


इधर किरोड़ी लाल मीणा ने पहले अपने भाई राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अधिकारी जगमोहन को कांग्रेस से चुनाव लड़ाने का प्रयास किया था, लेकिन विफल रहने के बाद अब खुद मैदान में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा दौसा से सांसद रह चुके है तथा पिछला विधानसभा चुनाव लालसोट से जीता था। हालांकि वह भाजपा की दीया कुमारी के सामने सवाईमाधोपुर से चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed