{"_id":"58b959584f1c1bec45830703","slug":"intelligence-bureau-busted-isi-network-in-jodhpur-barmer-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलिजेंस ब्यूरो ने तोड़ा ना-पाक जासूसी नेटवर्क,चाचा भतीजे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने तोड़ा ना-पाक जासूसी नेटवर्क,चाचा भतीजे गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
ISI agents
- फोटो : amar ujala
इंटेलिजेंस ब्यूरो और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम द्वारा एक संयुक्त कार्रवाई में एक चाचा और भतीजो द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े जासूसी नेटवर्क को तोड़ा है। टीम ने जोधपुर से विनोद व सुनील नाम के दो जासूसों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करते थे और सीमा के इलाकों के पास इस नेटवर्क और मजबूत करने में जुटे थे।
आपको बता दें कि पकड़े गए जासूस गुरूवार को बाड़मेर से गिरफ्तार किए गए जासूस संतोष माहेश्वरी के भतीजे हैं और चाचा भतीजे मिलकर ही आईएसआई के लिए जासूसी नेटवर्क चलाते थे और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते थे। माना जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा बाड़मेर से गिरफ्तार किए गए संतोष माहेश्वरी से पूछताछ के आधार पर ही उसके भतीजों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी विनोद व सुनील से जोधपुर में पूछताछ की जा रही है जिसमें ये दोनों भी काफी अहम खुलासे कर सकते हैं।