{"_id":"631dbda78dad57757951c093","slug":"infiltrator-arrested-on-india-pakistan-border-shri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार, बॉर्डर पार करते हुए पकड़ा गया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार, बॉर्डर पार करते हुए पकड़ा गया, पूछताछ जारी
Sun, 11 Sep 2022 04:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Sep 2022 04:21 PM IST
सार
अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान का रहने वाला है। उसका नाम लियाकत अली है। बताया जा रहा है कि उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। आरोपी को पूछताछ के बाद केसरीसिंहपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी लियाकत अली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी को केसरीसिंहपुर इलाके के बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रहीं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर क्षेत्र के गांव वन एक्स के पास बॉर्डर की कोहली चेक पोस्ट पर बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से दौड़ता हुआ आ रहा था और फिर जीरो लाइन पार करने का प्रयास करने लगा। बीएसएफ जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं माना। जीरो लाइन पार करने के बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक पाकिस्तान का रहने वाला है। उसका नाम लियाकत अली है। बताया जा रहा है कि उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे केसरीसिंहपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी इसी इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया था। नुपुर शर्मा की हत्या करने के लिए वह बॉर्डर पर कर यहां आया था। इस दौरान उसके से चाकू सहित कुछ हथियार भी मिले थे।