Rajasthan: 30 सितंबर तक मिलेंगे फ्री स्मार्ट फोन, जानिए कहां मिलेगा मोबाइल और क्या है इसे लेने की प्रक्रिया?
राजस्थान की गहलोत सरकार इंदिरा गांधी योजना के तहत प्रदेश में फ्री स्मार्ट फोन बांट रही हैं। पहले फेज में 40 लाख महिलाओं और बालिकाओं को मोबाइल का वितरण किया जाएगा। इस रिपोर्ट में जानिए कि सरकार की इस योजना का लाभ कौन और कैसे ले सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन स्कीम के तहत जन आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर मैसेज आएगा। 30 सितंबर तक 22 केंदों पर स्मार्ट मोबाइल फोन मिलेंगे। पहले फेज में जयपुर के 6 और जयपुर ग्रामीण के 16 कंद्रों पर फोन का वितरण किया जा रहा है।
प्रत्येक शिविर में प्रतिदिन 200 फोन का वितरण किया जाएगा। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के पहले चरण के तहत लाभार्थियों को स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए कतार में नहीं लगना होगा, बल्कि सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को जन आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर कॉल और मैसेज कर पूरी जानकारी दी जाएगी। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि योजना के पहले फेज के तहत आगामी 30 सितंबर तक जयपुर और जयपुर ग्रामीण जिले में कुल 22 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर 6 शिविर तो वहीं 16 शिविरों का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जा रहा है।
जयपुर में इन केंद्रों पर आयोजित होंगे शिविर
- नगर निगम हैरिटेज वार्ड 1-30: चौगान स्टेडियम, गणगौरी बाजार, जयपुर
- नगर निगम हैरिटेज वार्ड 31-54: सामुदायिक केन्द्र, लक्ष्मीनारायणपुरी, किशनपोल, जयपुर
- नगर निगम हैरिटेज वार्ड 55-75: महारानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनीपार्क, जयपुर
- नगर निगम हैरिटेज वार्ड 75-100: अम्बेडकर भवन, रोटरी सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर
- नगर निगम ग्रेटर वार्ड 1-64: सामुदायिक भवन, सेक्टर-3, मालवीय नगर, जयपुर
- नगर निगम ग्रेटर वार्ड 65-150: सामुदायिक भवन, हनुमान नगर विस्तार, वैशाली नगर, जयपुर
जयपुर ग्रामीण में इन केंद्रों पर आयोजित होंगे शिविर
- आमेर- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लबाना
- बस्सी-पंचायत समिति बस्सी
- चाकसू-बैठक भवन, पंचायत समिति, चाकसू
- गोवन्दिगढ़-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्याालय, चौमूं रेलवे स्टेशन
- जालसू-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा डाबड़ी
- जमवारामगढ़- नया ग्राम पंचायत भवन, जमवारामगढ़
- झोटवाड़ा-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालवाड़
- जोबनेर- एसकेएन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोबनेर
- सांभर-शहीद भगवान सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, त्योद, सांभरलेक
- सांगानेर-राजीव गांधी सेवा केन्द्र, मुहाना
- शाहपुरा-राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
- आंधी-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आंधी
- किशनगढ़-रेनवाल - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचकोड़िया
- कोटखावदा- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटखावदा
- माधोराजपुरा- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माधोराजपुरा
- तूंगाग- तहसील परिसर, तूंगा
पहले फेज में इन लाभार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन
कलेक्टर ने बताया कि पहले चरण में सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रहीं छात्राओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ रहीं छात्राओं, विधवा, एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं, वर्ष 2022-23 में मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले वाले परिवार की महिला मुखियाओं, और वर्ष 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन की सौगात दी जाएगी।
हैंडसेट सलेक्शन का मिलेगा विकल्प, एमआरपी पर छूट भी मिलेगी
योजना के तहत लाभार्थियों को हैंडसेट चयन का विकल्प मिलेगा, जिससे वे 3 नामी मोबाइल कंपनियों के 6 तरह के हैंडसेट में से अपने पसंदीदा मॉडल का हैंडसेट चुन सकेंगी। इतना ही नहीं कंपनियों के हैंडसेट बॉक्स पर लिखे एमआरपी पर 30 फीसदी की छूट भी मिलेगी।
लाभार्थी को ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
कलेक्टर ने बताया कि लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन लाना जरूरी होगा। पढ़ने वाली छात्रायें अपने साथ आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड, विधवा नारी को पीपीओ साथ लाने होंगे।
स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और रविवार को अवकाश
स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और रविवार के अलावा जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले के सभी 22 शिविरों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 200-200 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। किस लाभार्थी को किस दिन किस समय किस शिविर में आना है, इसकी सूचना लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल और मैसेज से दी जाएगी।
यह है स्मार्ट फोन प्राप्त करने का प्रोसेस
- राज्य की डिपार्मेंट आफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन के उप निदेशक ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में आईजीएसवाई पोर्टल पर लाभार्थी का ई-केवाईसी किया जाएगा। पोर्टल पर लाभार्थी का जनाधार नम्बर डालकर उसकी डिटेल्स को वेरिफाई किया जाएगा। वेरिफाई होने की दशा में लाभार्थी द्वारा अपने साथ लाए गए मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जाएगा।
- लाभार्थी के पैन कार्ड की डिटेल आईजीएसवाई पोर्टल पर रिकॉर्ड करने के बाद 3 तरह के फॉर्म प्रिंट करके उसे दिए जाएंगे।
- लाभार्थी इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का सलेक्शन करेगा।
- मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर लाभार्थी अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का सलेक्शन करेगा। इसके बाद भरे हुए फॉर्म्स को लेकर लास्ट काउंटर पर लेकर जाएगा। जहां मौजूद कर्मचारी उसके फॉर्म में अंकित सूचनायें और लाभार्थी द्वारा प्रस्तुत सभी डॉक्युमेंट्स को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर रजिस्टर्ड और अपलोड करेगा।
- यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी द्वारा लाए गए फोन में पूर्व में इंस्टॉल किए गए ई-वॉलेट में राज्य सरकार द्वारा कुल 6800 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग कर लाभार्थी पूर्व में सलेक्ट मोबाइल फोन या सिम प्राप्त कर सकेगा।
- यहां राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6125 रुपए मोबाइल फोन के लिए और 675 रुपए सिम कार्ड मय इंटरनेट डाटा प्लान के लिए हस्तांतरित किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा अप्रैल 2024 और अप्रैल 2025 में भी इंटरनेट के लिए प्रति वर्ष 900 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
जनाधार में मोबाइल नंबर ई-मित्र पर जाकर दर्ज करवा लें
ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि लाभार्थी को शिविर में आते समय उसके जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नम्बर वाला मोबाइल उसके साथ लाना आवश्यक होगा। अगर, लाभार्थी का मोबाइल नंबर बदल गया है, तो वह शिविर में आने से पूर्व ई-मित्र पर जाकर अपने जनाधार में अपना नया नम्बर दर्ज करवा लें।