{"_id":"61fa57ae3b8dc251f0578624","slug":"income-tax-raid-in-bikaner-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने वाली कंपनी पर आयकर का छापा, लाखों के टैक्स चोरी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने वाली कंपनी पर आयकर का छापा, लाखों के टैक्स चोरी की आशंका
Wed, 02 Feb 2022 03:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Feb 2022 03:36 PM IST
सार
12 से अधिक आयकर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। कंपनी के हिसाब में लाखों रुपए की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खारा में प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने का काम करने वाली कंपनी पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह छापा मारा। प्रदेश भर में इस कंपनी से जुड़े कई लोगों और संबंधित फैक्ट्रियों पर भी आयकर की टीम पहुंची है। टैक्स में गड़बड़ियों को लेकर यहां जांच की जा रही है। विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीछवाल स्थित फैक्ट्री पर एक दर्जन आयकर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। प्लास्टर ऑफ पेरिस से जुड़ी इस कंपनी के हिसाब में लाखों रुपए की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। ये कंपनी प्लास्टर ऑफ पेरिस का निर्माण कर कई अन्य राज्यों उसकी सप्लाई भी करती है। फैक्ट्री के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां लाखों रुपए की टैक्स चोरी की गई है।
विज्ञापन