{"_id":"64f168e3135410c38d0bfd38","slug":"inauguration-of-newly-created-additional-chief-judicial-magistrate-court-at-sirohi-abu-road-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: आबूरोड में नवसृजित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का शुभारंभ, लोगों को जल्द मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: आबूरोड में नवसृजित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का शुभारंभ, लोगों को जल्द मिलेगा न्याय
Fri, 01 Sep 2023 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:00 AM IST
सार
नया न्यायालय खुलने से आबूरोड के न्यायालय में अलग-अलग अपराधिक क्षेत्राधिकार के मामलों की सुनवाई होने से आमजन को जल्द सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
नवसृजित अतिरिक्त मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट न्यायालय का शुभारंभ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आबूरोड में नवसृजित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, मोहित शर्मा और अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट प्रवीण चौहान ने गुरुवार को फीता काटकर आबू रोड में नवसृजित अतिरिक्त मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट न्यायालय का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया।
विज्ञापन
नया न्यायालय खुलने से न्यायिक मजिस्ट्रेट आबू रोड और अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट आबूरोड के न्यायालय में अलग-अलग अपराधिक क्षेत्राधिकार के मामलों की सुनवाई होने से आमजन को जल्द सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आबूरोड का अतिरिक्त कार्यभार प्रमाण चौहान को दिया गया। वकील मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी, सचिव महेंद्र परिहार, उपाध्यक्ष श्रवणसिंह देवड़ा, सहसचिव अबरार मनियार, कोषाध्यक्ष भंवरसिंह राव, अपर लोकअभियोजक हसीब अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता अवधेश देवल, शंकरलाल बारोट, प्रवीण बैरवा, नरपतसिंह परिहार, दिनेश खंडेलवाल, धर्मेंद्र राजपुरोहित, जेपी देवासी, जितेंद्र सुराणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस थाना रीको और पुलिस थाना आबूरोड शहर का क्षेत्राधिकार नए न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट आबूरोड के न्यायालय को दिया गया है। पुलिस थाना आबूरोड सदर का क्षेत्राधिकार न्यायिक मजिस्ट्रेट आबूरोड रहेगा।
विज्ञापन