फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In the dispute of slapping in Bharatpur district, the men shot the father and son, both died

राजस्थान: भरतपुर जिले में थप्पड़ मारने के विवाद में युवक ने पिता-पुत्र को मारी गोली, दोनों की मौत

Mon, 08 Nov 2021 09:47 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 09:47 PM IST
सार

रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने के लिए सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए थे, यहां पर लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह और उसके 17 वर्ष के बेटे सचिन पर गोली मार दी। 

विज्ञापन
In the dispute of slapping in Bharatpur district, the men shot the father and son, both died
रविवार को हुए विवाद में एक पिता और उसके नाबालिग पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को हुए विवाद में एक पिता और उसके नाबालिग पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है, उसका उपचार करवाया जा रहा है। इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण दो पुलिसकर्मियों को निंलबित भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सुरेन्द्र सिंह और लखन शर्मा के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर सुरेन्द्र ने लखन को थप्पड़ मार दिया। रात्रि गश्त कर रहे कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल और हेड कांस्टेबल मानसिंह को जब इस विवाद की सूचना मिली, तब वह मौके पर पहुंचे और दोनों समझाकर अलग कर दिया। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने के लिए सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए थे, यहां पर लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह और उसके 17 वर्ष के बेटे सचिन पर गोली मार दी। 
विज्ञापन


दिलावर ने खुद ही पुलिस को बुला लिया और कहा कि सुरेन्द्र ने उस पर गोली चलाई है। दिलावर के पैरों में भी गोली लगी थी। पुलिस ने जल्द से जल्द तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed