फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Sawai Madhopur, the miscreants broke the glasses of the car and set it on fire

Sawai Madhopur: बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर लगाई आग, दस्तावेज जले, तीन पर मामला दर्ज

Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 09:23 PM IST
सार

रिको एरिया खैरदा में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार का पहले हॉकी से शीशा तोड़ा और कार में पेट्रोल डालकर कार को आग लगा दी। घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया।

विज्ञापन
In Sawai Madhopur, the miscreants broke the glasses of the car and set it on fire
पानी डालकर बुझाई गई आग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाईमाधोपुर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि अब बदमाश दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे। जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के रिको एरिया खैरदा में बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर कार में आग लगा दी।

विज्ञापन


दिनदहाड़े कार के शीशे फोड़ कर उसमें आग लगाने वाले बदमाशों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार मालिक दिलराज मीना निवासी दुब्बी बिदरखां ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मानटाउन थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी कार उसके मामा के घर के बाहर एरिया खैरदा में खड़ी थी। बदमाश अभिषेक निवासी उकलाना, रॉकी निवासी कौशाली और एक अन्य स्कूटी से आए। हॉकी से कार का शीशा तोड़ा और कार में पेट्रोल डालकर कार को आग लगा दी। इससे कार के साथ उसमें रखे सरकारी दस्तावेज और आवश्यक सामान जल गया। मामा का मकान निर्माणाधीन है, इसके चलते कार बाहर खड़ी थी। बड़ी मुश्किल से मोटर चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आरोपियों को आग लगाते पड़ोसियों ने देखा है और सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हुई है। पीड़ित ने कार में आग लगाने वाले नामजद आरोपियों के खिलाफ मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed