{"_id":"5ea2ec18ee7d7367cd170ecf","slug":"in-rajasthan-the-police-have-arrested-more-than-10-000-people-who-broke-the-lockdown-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लॉकडाउन तोड़ने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, 10000 से अधिक लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लॉकडाउन तोड़ने वालों पर गिरी पुलिस की गाज, 10000 से अधिक लोग गिरफ्तार
Fri, 24 Apr 2020 07:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में लॉकडाउन को तोड़ने वाले 10,000 से भी अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना किसी कारण घूमने वाले करीब 9,000 लोगों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, सभी मामलों को मिलाकर पुलिस ने अब तक राज्य में करीब दस हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है।
वहीं, इस मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी एल सोनी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना किसी कारण बाहर घूमने वाले लगभग 9,000 लोगों को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अकारण घूमते मिले एक लाख 91 हजार वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है। इस दौरान एक लाख तीन हजार वाहनों को जब्त किया गया है और चालान से एक करोड़ रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन