फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Churu Online gambling was going on through the app police arrested 16 people from the spot 156 mobiles seized

चुरू: एप के जरिए ऑनलाइन चल रहा था जुआ, पुलिस ने मौके से 16 लोगों को किया गिरफ्तार, 156 मोबाइल जब्त

Tue, 20 Jul 2021 08:07 AM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, चुरू
पीटीआई, चुरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 20 Jul 2021 08:07 AM IST
सार

राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
In Churu Online gambling was going on through the app police arrested 16 people from the spot 156 mobiles seized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने सोमवार (19 जुलाई) को चुरू शहर में एक मोबाइल एप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरोपियों से कुल 156 मोबाइल फोन, पांच पावर बोर्ड, 37 चार्जर जब्त किए गए।

विज्ञापन


76 लाख रुपये का हिसाब मिला
पुलिस के मुताबिक, इनके विभिन्न रजिस्टरों में लगभग 76 लाख रुपये का हिसाब मिला व एप के वॉलेट में भी 20 लाख रुपये मिले।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
चूरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर दो टीमों ने बूटियां निवासी श्रवण कुमार व शीश राम के अलग-अलग मकान पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


16 आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के घर में एक कमरे में सात लोग 67 मोबाइल और शीश राम के घर में नौ लोग 89 मोबाइल रखकर ऑनलाइन जुआघर चला रहे थे। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप के निर्माताओं की संलिप्तता का लगाया जा रहा पता
अधिकारी ने कहा कि चुरू के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर इस प्रकार से जुआ खेलने के लिए मंच प्रदान करने वाली मोबाइल एप के निर्माताओं की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।


योजना बनाकर होता रहा खेल
पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग एप के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन खेले जाने वाले खेलों में समूह बनाकर उसमे शामिल होते हैं, बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल कर उससे रुपये लगवाते हैं और फिर उसे हरवा कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यमों से रकम प्राप्त कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed