फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Bharatpur, Minister Piyush Goyal listed the flaws of the Gehlot government

Bharatpur: 'राजस्थान में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक और महंगा पेट्रोल', खामियां गिनाकर गोयल ने गहलोत पर कसा तंज

Sat, 01 Jul 2023 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jul 2023 09:06 PM IST
सार

भरतपुर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजस्थान में प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हर घर जल योजना का कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में मिलता है।

विज्ञापन
In Bharatpur, Minister Piyush Goyal listed the flaws of the Gehlot government
पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसी को लेकर महासंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर भरतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में मिलता है। राजस्थान में प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के चलते हर घर जल योजना का कार्य भी बेहद धीमी गति से चल रहा है।

विज्ञापन


भरतपुर में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्थान में मिलता है। गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का बहुत नुकसान हुआ है। गहलोत सरकार के द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए घोषणापत्रों के वादों को पूरा नहीं किया है। राजस्थान की सरकार गहलोत सरकार से त्रस्त है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के बारे में बताया
प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताया। इसके साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के बारे में बताया। गोयल ने कहा कि ब्रज की भूमि पर आकर उन्हें अच्छा लगा। लोहागढ़ की वीरता की कहानियां काफी समय से सुनते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। देश बहुत तेजी से प्रगति के रास्ते पर चल रहा है। पूरे विश्व में भारत को सम्मान की नजर से देखा जा रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज से नौ वर्ष पहले हमारे देश की गिनती विश्व की सबसे पांच कमजोर अर्थव्यवस्था में गिनती की जाती थी, लेकिन अब देश का नाम पांच मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों में गिनती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर धर्म हर वर्ग के लोगों के विकास
पीयूष गोयल बोले-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर धर्म हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए। हर घर जल अभियान के तहत लोगों के घरों में नल का कनेक्शन दिया जा रहा है। जहां पहले 3 करोड़ लोगों के घरों में नल थे और अब 12 करोड़ लोगों के घर पर हर घर जल योजना के तहत कनेक्शन दिए गए हैं, जहां पूर्व की सरकार के कार्यकाल में ऐसा माना जाता था कि देश तो ऐसे ही चलता है, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार के कार्यकाल में लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए। महिलाओं को सम्मान मिला। उज्ज्वला योजना चलाकर महिलाओं को गैस सिलेंडर के कनेक्शन देकर उनकी जिन्दगी को आसान बनाया। किसानों के लिए कई योजनाएं केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई।


कन्हैया लाल के हत्यारों को अभी तक सजा नहीं मिली
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कन्हैयालाल के हत्यारों को अभी तक गहलोत सरकार सजा नहीं दिला पाई उस में विफल रही। योजना भवन में दो करोड़ से अधिक की राशि के साथ पकड़े गए इतना बड़ा भ्रष्टाचार लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ। भरतपुर में भी घोटालों की यह सरकार यहां का एक-एक विधायक मंत्री घोटालों में लिप्त हैं, उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed