फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IG office clerk dies in road accident in Dholpur

Dholpur News: आईजी ऑफिस के लिपिक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, भरतपुर ऑफिस ड्यूटी करने जा रहा था

Thu, 30 Nov 2023 12:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 12:36 PM IST
सार

Dholpur: धौलपुर में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां भरतपुर आईजी ऑफिस ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार लिपिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बाइक सवार लिपिक की मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
 

विज्ञापन
IG office clerk dies in road accident in Dholpur
आईजी ऑफिस के लिपिक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार सुबह भरतपुर आईजी ऑफिस ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार लिपिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना पचगांव पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। डेड बॉडी को जिला अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन


ड्यूटी करने के लिए हुआ था रवाना
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय त्रिलोकचंद शर्मा पुत्र परसोत्तम शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भरतपुर आईजी ऑफिस में लिपिक के पद पर तैनात था। गुरुवार सुबह बाइक से सवार होकर भरतपुर ड्यूटी करने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन पचगांव पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक सवार लिपिक को रौंद दिया। दुर्घटना में लिपिक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पचगांव पुलिस चौकी को दी। चौकी इंचार्ज नरेश परमार ने खून से लथपथ अवस्था में लिपिक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। त्रिलोक चंद की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों की भीड़ जिला अस्पताल पर जमा हो गई। जिला अस्पताल पर ही परिजन रो-रो कर चीख पुकार करने लग गए। चौकी इंचार्ज नरेश परमार ने बताया कि डेड बॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया त्रिलोक चंद भरतपुर आईजी ऑफिस में लिपिक के पद पर तैनात था। लेकिन सड़क हादसे में मौत हो गई है। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर पहचान की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed