{"_id":"62640226aa68763c5d66e48a","slug":"if-there-is-no-obstacle-in-high-court-then-shiva-temple-will-be-built-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- हाईकोर्ट की अड़चन नहीं आई तो फिर बनवाएंगे शिव मंदिर, भाजपा बोर्ड पर करेंगे कर्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मंत्री खाचरियावास बोले- हाईकोर्ट की अड़चन नहीं आई तो फिर बनवाएंगे शिव मंदिर, भाजपा बोर्ड पर करेंगे कर्रवाई
Sat, 23 Apr 2022 07:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:11 PM IST
सार
प्रदेश सरकार में मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा झूठ और धोखे की राजनीति करती है। चार दिन पहले गुलाबचंद कटारिया ने गलत शब्दों का प्रयोग कर माता सीता का अपमान किया था और अब भाजपा ने मंदिर तोड़ दिए। इसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने भाजपा पर बोला हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने पर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बड़ा दवा किया। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर को फिर से बनवाया जाएगा। साथ ही मंदिर तोड़ने वाले भाजपा बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री खाचरियावास ने कहा कि अलवर के राजगढ़ में भाजपा बोर्ड ने प्रस्ताव पास करके मंदिर और मकान तोड़ दिए। लोग चिल्लाते रहे, लेकिन उनकी किसी ने भी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के चेयरमैन दिनेश बुगालिया प्रस्ताव लेकर आए थे। कांग्रेस का एकमात्र पार्षद विरोध करता रहा, लेकिन उसे अंदर तक नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा झूठ और धोखे की राजनीति करती है। चार दिन पहले भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने गलत शब्दों का प्रयोग कर माता सीता का अपमान किया था और अब भाजपा ने मंदिर तोड़ दिए। देश में बढ़ती महंगाई के मारे लोग खून के आंसू रो रहे हैं। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और कोर्ट की अड़चन नहीं आई तो भाजपा के बोर्ड के खिलाफ कार्रवाई कर मंदिर दोबारा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मंदिर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने मंदिर को तोड़कर जनता की पीठ में खंजर मारा है। शिव परिवार को भाजपा ने जिस तरह से ध्वस्त किया है। इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा।