फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hut caught fire in Pushkar two girls died

Rajasthan: पुष्कर में जिंदा जल गईं दो मासूम बच्चियां, गैस चूल्हे से झोपड़ी में भड़की आग

Wed, 19 Oct 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

हादसे के दौरान घर में सिर्फ चार बच्चे थे। उनके माता-पिता काम से बाहर गए थे। इस दौरान झोपड़ी में आग लग गई। दो बड़े झोपड़ी से बाहर निकल आए, लेकिन एक साल की दीपा और तीन साल की पूजा की जलने से मौत हो गई।  

विज्ञापन
Hut caught fire in Pushkar two girls died
आग लगने से जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। दोनों महज एक और तीन साल की थीं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम चावंडिया में हुआ। गरीब मजदूर दिनेश नायक अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था। गांव में ही बनी उसकी झोपड़ी में चार बच्चे थे। अचानक गैस चूल्हे से झोपड़ी में आग लग गई। अपने घर को जलता देख दिनेश के 2 बड़े बच्चे झोपड़ी छोड़कर बाहर भाग गए, लेकिन उसकी एक साल की बेटी दीपा और 3 वर्षीय पूजा उसी में फंस गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुष्कर थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया दिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिए जाएंगे। उधर,  सूचना पर पहुंचे पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार का पंजीयन राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी योजना में पहले ही किया जा चुका है। परिवार को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed