फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband Pressurizing To Relationship With Sasur And Friend Sikar

Rajasthan: महिला बोली- ससुर और दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा पति, विरोध पर करता है मारपीट

Wed, 17 Aug 2022 09:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Aug 2022 09:26 PM IST
सार

इससे पहले महिला के पति ने उस पर चार लाख रुपये और गहने हड़पने का आरोप लगाया था। पति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि लिव इन में रहने का झांसा देकर महिला ने उससे ठगी है। 

विज्ञापन
Husband Pressurizing To Relationship With Sasur And Friend Sikar
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसका पति उस पर उसके पिता और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। महिला ने इस सबंध में उद्योग नगर थाने में पति अपने सुसर पर केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह नहाने गई थी, इस दौरान उसका ससुर भी बाथरूम में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और थाने पहुंचकर उसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के उद्योग नगर थाना इलाके का है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है। कुछ साल पहले उसकी शादी नीमकाथाना में हुई थी। एक बच्चा होने के बाद पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी, लेकिन आए दिन वह उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ समय बाद महिला ने उस व्यक्ति को छोड़ दिया। महिला के दो पूर्व पतियों से दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि इसके बाद घर खर्च के लिए वह झाडू्-पौंछा लगाने का काम करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात मुकेश हुई। कुछ दिन बाद दोनों ने अदालत में लिव इन रिलेशनशिप का इकरारनामा कर लिया और फिर साथ रहने लगे। 15 दिन बाद ही आरोपी मुकेश उसके साथ शराब पीकर मारपीट करने लगा। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की तो उसने दोनों के बीच राजीनामा करा दिया। इसके बाद से आरोपी मुकेश महिला पर उसके पिता और दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि बीते सोमवार को वह नहाने गई तो उसका ससुर भी बाथरूम आ गया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर थाने पहुंचकर उसके खिलाफ रुपये झूठा केस दर्ज करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने दर्ज कराया था केस
इससे पहले 14 अगस्त को मुकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने थाने में एक केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में उसने बताया था कि 13 जून को उसने एक महिला के साथ कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इकरारनामा किया था। इसके बाद दोनों घर आ गए, लेकिन कुछ देर बाद महिला काम होने की बात कहकर बाहर चली गई। दो दिन बाद वह घर वापस आई और  पांच लाख रुपये, मोबाइल और गहने मांगने लगी। चार-पांच दिन में ऐसा नहीं करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी।


19 जून को संतोश एक बार फिर मुकेश के घर आई। एफआईआर के डर से मुकेश ने उसे चार लाख रुपये और गहने दे दिए तो वह वापस चली गई। इसके बाद 28 जून को मोबाइल फोन भी दे दिया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि यह सब करने के बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे रुपयों की डिमांड करने लगी। बीते शनिवार आरोपी महिला संतोष ने घर आकर 50 हजार रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed