Rajasthan: पति ने पत्नी की हत्या कर शव खेत में दफनाया, परिजनों को बताया-किसी और के साथ भाग गई
मृतका के भाई ने बहन की ससुराल में उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे एक खेत में मिट्टी बिखरी हुई मिली। हत्या के शक में उसने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने शव निकलवाया तो एक बार वह भी चौंक गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर से 200 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में दफना दिया। आरोपी ने दफनाने से पहले शव का हाथ-पैर बांध दिए और मुंह को भी कपड़े से बांध दिए। इसके बाद उसने लोगों को बताया कि वह किसी के साथ भाग गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी पिंटू (26) ने सोमवार रात को पत्नी कृष्णा (23) की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह वह उठा और लोगों को बताया कि उसकी पत्नी भाग गई। इसके बाद सुबह सात बजे मथुरा में रहने वाले पत्नी के भाई राकेश को कॉल कर बताया कि कृष्णा रात से ही लापता है।
मृतका का भाई ने मौके पर पहुंचकर बहन की तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें घर के पास एक खेत में मिट्टी बिखरी हुई मिली। उसके बाद उसने पुलिस को कॉल कर दिया। मिट्टी हटाई गई तो पुलिस भी चौंक गई। कृष्णा के शव के हाथ-पैर बंधे थे। मुंह भी कपड़े से बांधा गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।