{"_id":"5f15bcbce7877e5b2f4b81a5","slug":"husband-killed-a-person-for-sending-message-to-his-wife-in-churu-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दूसरे की पत्नी को मैसेज भेजकर तंग करता था व्यक्ति, पति ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दूसरे की पत्नी को मैसेज भेजकर तंग करता था व्यक्ति, पति ने की हत्या
Mon, 20 Jul 2020 09:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चुरू में एक व्यक्ति को दूसरे की पत्नी को छेड़ने की कीमत जान देकर गंवानी पड़ी। दरअसल, एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की पत्नी को मैसेज भेजकर परेशान किया करता था। जब पति को इसका पता चला तो उसने आरोपी व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डीएसपी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक का शव कुंड में तैरता हुआ मिला था। मृतक की पहचान रामप्रताप के तौर पर हुई थी। पुलिस ने रामप्रताप के शव और घटनास्थल को देखते हुए अंदाजा लगा लिया था कि युवक की हत्या हुई है।
विज्ञापन
मरने वाले व्यक्ति के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अजय सिंह उर्फ अजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसने व उसके साथियों मानसिंह उर्फ मानिया मेघवाल और सुरेश मेघवाल ने मिलकर रामप्रताप की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के शव को गांव के ही एक कुण्ड में फेंक दिया। आरोपी अजयसिंह की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपी मानसिंह और सुरेश को भी हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक राम प्रताप अजय सिंह की पत्नी के मोबाइल पर आए दिन मैसेज करके उसे परेशान करता था। यह बात पत्नी ने पति को बताई। इसके बाद उसने राम प्रताप को मारने की साजिश रची।