फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband gave triple talaq to wife in Jaipur Rajasthan News

Rajasthan: जयपुर में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, कहा- जो उखाड़ना है उखाड़ लो, डरता तो किसी से नहीं

Sun, 30 Oct 2022 03:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Oct 2022 03:52 PM IST
सार

आरोपी पति ने पत्नी से कहा कि तू मुझे और मेरी मां को पसंद नहीं है। तुझे नहीं छोड़ा तो मां मुझे प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देगी। इसके बाद परिवार के लोगों के सामने आरोपी ने उसे तीन तलाक-तलाक कहकर छोड़ दिया। साथ ही धमकी देते हुए कहा  अब कोई क्या कर सकता है देखता हूं।

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife in Jaipur Rajasthan News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले में पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को परिवार के सामने तलाक दे दिया। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा कि मैं डरता तो किसी के बाप से भी नहीं हूं, जो उखाड़ ना है वो उखाड़ लो। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन


रामगंज थाना में 26 साल की विवाहिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उसने बताया कि इस साल 7 जून को उसने पति और सास-ससुर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ससुराल वाले राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। 5 अगस्त को पति और उसके दोस्तों ने भरोसा दिलाया कि अब तुम्हें और तुम्हारी बेटी को कोई परेशान नहीं करेगा। इसके बाद एक स्टांप पर उन्होंने राजीनामा करा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता के पति ने कहा कि मां नाराज हैं, इसलिए हमें किराए पर कमरा लेकर अलग रहना पड़ेगा। राजीनामा होने के करीब एक महीने बाद वह घाटगेट आया, जहां से अपनी पत्नी और बच्चे को लुनियावास में एक किराए मकान में ले गया। जहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। दस हजार रुपये देने के बाद पति राशन और घर का जरूरी सामान लेकर आया, लेकिन शाम को पत्नी को घाटगेट छोड़ने की बात कहने लगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटगेट पर आते ही आरोपी पति पत्नी के साथ गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता से कहा कि तू मुझे और मेरी मां को पसंद नहीं है। अगर, तुझे नहीं छोड़ा तो मां मुझे प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देगी। इसके बाद परिवार के लोगों के सामने आरोपी ने उसे तीन तलाक-तलाक कहकर छोड़ दिया। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि मैंने तेरे साथ राजीनामा करने के लिए ये सब किया था। अब कोई क्या कर के बताएंगा मैं देखता हूं। डरता तो किसी के बाप से भी नहीं हूं, जो उखाड़ ना है उखाड़ लो। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed