फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband and in-laws throw married woman out of house in Ajmer

Rajasthan: पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Wed, 03 Jan 2024 08:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

नौ साल से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता बुधवार को पुलिस कप्तान के पास पहुंची और शिकायती आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि मुखबिर होने के कारण पुलिस आरोपी पति पर कार्रवाई नहीं कर रही है।   

विज्ञापन
Husband and in-laws throw married woman out of house in Ajmer
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के आशागंज इलाके में रहने वाली एक विवाहिता पिछले 9 साल से पुलिस के चक्कर काट रही है। लेकिन, उसे अब भी न्याय का इंतजार है। महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।   

विज्ञापन


दरअसल, मामला महिला उत्पीड़न का है। पीड़ित महिला राखी सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों और पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसकी एक सात साल की बच्ची भी है। नौ साल से वह बच्ची के साथ न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता राखी सोनी ने बताया कि उसका पति केदारमल सोनी ई रिक्शा चलाता है। साथ ही पुलिस के लिए मुखबिरी का काम भी करता है। इसी कारण से पुलिस थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में बुधवार को पीड़ित महिला पुलिस कप्तान के पास पहुंची और शिकायती आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed