फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honored 101 women who have made outstanding contribution across the country

Rajasthan: नागौर महिला पार्षद को मिला नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड, देशभर की 101 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Mon, 13 Mar 2023 07:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Mar 2023 07:54 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने नागौर की महिला पार्षद को नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही देशभर से 101 महिलाओं को भी इस सम्मान के लिए चुना गया।

विज्ञापन
Honored 101 women who have made outstanding contribution across the country
नागौर महिला पार्षद को मिला नारी शक्ति शिरोमणि अवार्ड - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दिल्ली द इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ वीके कृष्ण मेनन भवन एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पूरे देश वह महिलाएं जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है उन महिलाओं को नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड में नागौर जिले की पार्षद ललित वर्मा पारीक को भी नवाजा गया।

विज्ञापन


दरअसल अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन की संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित का कार्यक्रम द इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल ला वीके कृष्ण मैनन भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे देशभर की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व समाज सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में कुल 101 महिलाओं को चुना गया और नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन


नागौर के कुचामन सिटी नगर परिषद में लगातार दूसरी बार पार्षद और शिक्षाविद ललिता वर्मा पारीक को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर देश में महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश किया था कार्यक्रम में कुचामन निवासी ललित वर्मा पारीक को भी महिला शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति शिरोमणी अवॉर्ड से नवाजा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी बीसी जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का नारा तभी सार्थक होगा जब समाज की अंतिम छोर पर खड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आर्य तपस्वी महाराज दिल्ली एपी सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट दिल्ली, राजयोगी आचार्य आनंद गिरि महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक मानवाधिकार सुरक्षा संघ पुष्प कमल दहल, प्रधानमंत्री नेपाल शिमला बावरी विधायक अनूपगढ़ बीसी जोशी, डीआईजी दिल्ली रामअवतार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष हाईकोर्ट दिल्ली, महावीर प्रसाद थोड़ी संयोजक व योगेश कुमार शर्मा सचिव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed