फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honorable farewell given to Jamadar of Sirohi District and Session Court on his retirement

Sirohi: जिला न्यायाधीश की अनूठी पहल, जिला एवं सेशन न्यायालय के जमादार के सेवानिवृति पर दी सम्मानपूर्वक विदाई

Sat, 29 Jun 2024 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Jun 2024 06:31 PM IST
सार

Sirohi:  सिरोही जिला एवं सेशन न्यायालय के जमादार इंदरलाल सैन की शनिवार को सेवानिवृति यादगार बन गई। इस दौरान जिला न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने अनूठी पहल करते हुए आज तक जो सम्मान जमादार सेन द्वारा उनके अधिकारी के रूप में जिला न्यायाधीश को दिया जाता रहा, वहीं सम्मान उनके पूर्ण अनुशासन एवं सादगी से 40 साल की राजकीय सेवा की यात्रा पूर्ण होने पर उनके जमादार को दिया गया।

विज्ञापन
Honorable farewell given to Jamadar of Sirohi District and Session Court on his retirement
जिला न्यायाधीश की अनूठी पहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला एवं सेशन न्यायालय में पदस्थापित जमादार इंदरलाल सैन शनिवार को सेवानिवृत हो गए। 40 साल की अपने सेवाकाल के बाद सेवानिवृति से पहले जिला न्यायाधीश ने अपने अवकाशगार में जमादार को ससम्मानपूर्वक अपने समक्ष कुर्सी पर बैठाकर उनके साथ चाय पी।

विज्ञापन


इस दौरान उनके द्वारा सैन के सादगी भरे अनुशासित स्वभाव की प्रसंशा की गई। इसके बाद गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया। न्यायालय में कार्यक्रम के समापन पर जमादार को अपने राजकीय वाहन में ससम्मानपूर्वक बैठाकर उन्हें उनके घर तक छोड़ने गए। अपने अधिकारी द्वारा इस तरह से  ससम्मानपूर्वक विदाई के दौरान जमादार सैन की आंखे झलक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed