{"_id":"4c60adb6-2fcc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"history-sheeter-arrested-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार समेत कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार समेत कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2012 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और एक लाख रूपये के इनामी बदमाश आनंद पाल सिंह को पुलिस ने गुरुवार को जयपुर के नजदीक फागी-रेनवाल रोड पर स्थित एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। उसके पास एके 47 समेत 6 राइफलों के साथ बरामद हथियारों में एक अमेरिकन कारबाइन भी शामिल है। आनंद पाल ने वर्ष 2006 में डीडवाना के सरगना जीवनराम की हत्या की थी।
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह जयपुर के पास डिग्गी रोड पर रेनवाल के एक फार्म हाउस में छुपा हुआ था। आतंकवाद निरोधक दस्ते और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने फार्म हाउस की घेराबंदी कर आनंदपाल व उसके दो साथियों को धर दबोचा। पुलिस के आने की भनक लगते ही आनंदपाल एके 47 राइफल लेकर घर से निकला। बाहर आते ही उसने ईआरटी के कमांडोज को देख आत्मसर्म्पण कर दिया।
विज्ञापन
आनंदपाल नागौर और आसपास के जिलों में गैंगवार और आंतक के लिए जाना जाता है। आनन्द पाल पहले पंचायत समिति का सदस्य बना। इसके बाद प्रधान का चुनाव एक कांग्रेस नेता के बेटे से हारा। बाद में वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर फरार हो गया था। तब 25 हजार रूपए का इनाम घोषित होने पर उसे पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर गैंगवार शुरू कर दी।
विज्ञापन
फार्म हाउस से आनंदपाल के पास एके 47, अमरीकन कार्बाइन, छह राइफल, 587 कारतूस, बुलैट प्रूफ जैकेट, दो वायरलेस सैट, एईडी टॉर्च, कार पर लगाने वाली नीली बत्ती, कई नंबर प्लेट, करीब डेढ़ लाख रूपये नकद, दो किलो बादाम, फर्स्ट एड बॉक्स व 16 मोबाइल बरामद हुए हैं।