फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Historic Dole Fair begins under patronage of saints, Saint Laxmandas says Fair is a meeting of soul with soul

Rajasthan: संतों के सानिध्य में ऐतिहासिक डोल मेले का आगाज, संत लक्ष्मणदास बोले- आत्मा से आत्मा का मिलन है मेला

Wed, 03 Sep 2025 10:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर/बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर/बारां Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

Sawai Madhopur News: मेलाध्यक्ष ममता नागर ने बताया कि इस बार मेले में कई नवाचार किए गए हैं। सांस्कृतिक विरासत को नए रूप में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डोल तालाब के भरने से नौकायन का आनंद भी मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Historic Dole Fair begins under patronage of saints, Saint Laxmandas says Fair is a meeting of soul with soul
संत लक्ष्मणदास ने किया डोल मेले का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आत्मिक ऊर्जा, धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं का संगम माने जाने वाले ऐतिहासिक डोल मेले का शुभारंभ बुधवार को संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। परंपरा के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के पुराने शहर स्थित रैगर मोहल्ला रामदेव मंदिर से विशाल डोला यात्रा निकाली गई, वहीं हाड़ौती अंचल के बारां में जलझूलनी एकादशी पर डोल मेले की औपचारिक शुरुआत संत समाज द्वारा की गई।

विज्ञापन

 
परंपरा से जुड़ी डोला यात्रा
सवाई माधोपुर के रैगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव मंदिर से भव्य डोला यात्रा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इंद्रदेव की हल्की बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मिर्जा मोहल्ला और मुख्य बाजार से होती हुई गलता मंदिर पहुंची, जहां भगवान का जल बिहार करवाया गया। इसके बाद यात्रा पुनः रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

 
सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम जोलिया ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है और हर वर्ष डोला ग्यारस पर इस आयोजन को जीवित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Historic Dole Fair begins under patronage of saints, Saint Laxmandas says Fair is a meeting of soul with soul
संत और नेताओं की भी रही मौजूदगी - फोटो : अमर उजाला

संतों के संदेश और मेले का महत्व
बारां में डोल मेले का उद्घाटन गणेश पूजन और ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि संत लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि आत्मा से आत्मा का मिलन ही मेला है। उन्होंने मेलार्थियों से इस आयोजन को सहेजने और संवारने का आह्वान किया।
 
वृंदावन से आए कोकिल पुष्प महाराज ने कहा कि या तो वृंदावन में रस बरसता है या फिर बारां में। मेले में बिछड़े लोगों का मिलन होता है। महंत परशावाले बाबा ने मेले की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सबसे पहला मेला मिथिला में आयोजित हुआ था और तभी से यह परिपाटी समाज में जीवित है।

यह भी पढ़ें- ‘अंजाम भुगतना पड़ेगा’: हिरण का शिकार रोकने पर बदमाशों ने सोते किसान की ली जान, गांव में हिंसा और आगजनी; जानें
 

Historic Dole Fair begins under patronage of saints, Saint Laxmandas says Fair is a meeting of soul with soul
मेले में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद सभापति ज्योति पारस ने कहा कि सभी पार्षदों ने कंधे से कंधा मिलाकर मेले को सफल बनाने में योगदान दिया है। मेलाध्यक्ष ममता नागर ने बताया कि इस बार मेले में कई नवाचार किए गए हैं। सांस्कृतिक विरासत को नए रूप में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डोल तालाब के भरने से नौकायन का आनंद भी मिलेगा। नगर आयुक्त मोतीशंकर नागर ने बताया कि मेले में झूला प्रांगण को आधुनिक रूप दिया गया है और यातायात समस्याओं को कम करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मेला
डोल मेले के रंगमंच पर गुरुवार रात भजन संध्या का आयोजन होगा। मेलाध्यक्ष ममता नागर ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: एम्स की तर्ज पर बनेगा सुपर स्पेशियलिटी राजस्थान आयुर्विज्ञान संस्थान, इन मरीजों को मिलेगा फ्री इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed