फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Historic decision to honor Chaudhary Charan Singh with Bharat Ratna: CM Bhajanlal

Rajasthan News: नागौर में मुख्यमंत्री भजनलाल बोले, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना ऐतिहासिक फैसला

Sat, 10 Feb 2024 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

Rajasthan News: नागौर प्रवास पर गए सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना ऐतिहासिक फैसला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। शर्मा ने कहा कि जीवन पर्यंत किसान हितों के लिए कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय देश व प्रदेश के असंख्य किसानों का सम्मान है। 

विज्ञापन
Historic decision to honor Chaudhary Charan Singh with Bharat Ratna: CM Bhajanlal
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव एवं हरित क्रांति के जनक एमस स्वामीनाथन को भारत रत्न से विभूषित करना ऐतिहासिक निर्णय है। शर्मा ने भारत रत्न सम्मान की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। शर्मा ने कहा कि जीवन पर्यंत किसान हितों के लिए कार्य करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय देश व प्रदेश के असंख्य किसानों का सम्मान है। 

विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों से चाय पर चर्चा
मुख्यमंत्री शर्मा ने नागौर प्रवास के दूसरे दिन ग्राम सिंगड़ के निकट ढ़ाणी में प्रगतिशील किसानों से चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि गांवों के सर्वांगीण विकास से ही प्रशस्त होगी। किसान वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए राज्य सरकार ने गेहूं की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 125 रुपये बोनस की बढ़ोतरी की है। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी का भी निर्णय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed