फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hindaun's women's team defeated Sapotra in the tug of war match of Karauli Olympics

Karauli: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक शुरू, रस्साकसी में हिंडौन की महिला टीम ने सपोटरा को 2-0 जीरो हराया

Sat, 02 Sep 2023 07:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 07:30 AM IST
सार

ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Hindaun's women's team defeated Sapotra in the tug of war match of Karauli Olympics
रस्साकसीय में दमखम लगातीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का रोमांच एक बार फिर शुरू हो गया। करौली जिला मुख्यालय के मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में शुक्रवार से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। जिला परिषद सीईओ ऋषभ मंडल ने विधिवत घोषणा और ध्वजा रोहण कर खेलों का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान खिलाड़ियों ने ध्वज को मार्च पास्ट कर सलामी दी। खिलाड़ियों को खेल भावना से और निष्पक्ष रूप से खेलने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषभ मंडल ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने, टीम भावना से खेलने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। इसलिए सभी को अपने जीवन में नियमित खेलना चाहिए।
विज्ञापन


हिंडौन की टीम ने सपोटरा की महिला टीम को 2-0 से रस्साकसी मैच में हराया
उद्घाटन के अवसर पर हिंडौन और सपोटरा की महिला टीम के बीच रस्साकसी का मुकाबला हुआ। मुकाबले में हिंडौन की टीम ने सपोटरा को 2-0 जीरो से हराया। खेलों का छह सितम्बर तक आयोजन होगा। इन खेलों में जिले की कुल 161 टीमों के 1288 महिला-पुरुष खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखाएंगे। वहीं, शहरी क्षेत्र के कुल 544 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। खेलों के लिए विभिन्न कार्मिकों की ड्यूटी भी लगाई है और मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी 
ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ का आयोजन होगा।

ओलंपिक में ये खेल शामिल
ग्रामीण ब्लॉक की महिला-पुरुष खिलाड़ियों की खेलबार टीमों पर नजर डालें, तो कबड्डी की 12, शूटिंग बॉल की 6, टेनिस बॉल क्रिकेट की 12, खो-खो की 6, वॉलीवाल की 12 फुटबॉल की 11 और रस्साकसी की 6 टीमें मैदान में अपना खेल कौशल दिखाएंगी। इसी प्रकार शहरी खेली की टीमों पर खेलबार नजर डालें तो कबड्डी की 8 टेनिस बॉल क्रिकेट की 12. बॉली वाल की 6, खो-खो की 6, फुटबॉल की 12, बॉस्केटबॉल की 5, एथलेटिक्स 100 मीटर में 17, 200 मीटर में 18 तथा 400 मीटर में 12 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। महिला और पुरुष वर्ग की टीम में शहरी हिंडौन में पुरुष की 30 टीम में 171 खिलाड़ी व महिलाओं की 18 टीम में 70 खिलाड़ी, करौली में पुरुष की 23 टीम 205 खिलाड़ी और महिला की 15 टीम में 45 खिलाड़ी और इसी सपोटरा में  पुरुष की 5 टीम में 35 खिलाड़ी व महिला की पांच टीम में 15 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed