फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   High Court restrains the registry of land given to Patanjali Trust

पतंजलि ट्रस्ट को दी जाने वाली जमीन की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, रामदेव के सपने पर लगा ब्रेक

Tue, 24 Jul 2018 04:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
High Court restrains the registry of land given to Patanjali Trust

राजस्थान हाईकोर्ट ने करौली जिले में श्रीगोविंद देवजी मंदिर ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट के बीच मंदिर की भूमि की लीज डीड से जुडे़ मामले में विवादित जमीन पर किसी तरह के निर्माण व रजिस्ट्री पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने देवस्थान विभाग से मंदिर की संपत्तियों के संरक्षण में उठाए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट 17 अगस्त को पेश करने को कहा है। 

विज्ञापन


अदालत ने करौली तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वह मंदिर की जमीन को लेकर राजस्व रिकॉर्ड में भी किसी तरह की एंट्री ना करें। इसके साथ ही अदालत ने देवस्थान विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायाधीश एसपी शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश रामकुमार सिंह की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दी।
विज्ञापन


याचिका में मंदिर ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ ट्रस्ट के बीच करीब चार सौ बीघा भूमि की 12 लाख रुपये सालाना में हुई लीज डीड को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि दोनों ट्रस्टों के बीच यह लीज हुई थी। पतंजलि ट्रस्ट यहां योगपीठ, गुरुकुल सहित दवाईयों का उत्पादन केंद्र बनाना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि मंदिर के नाम होने के कारण जमीन का उपयोग गैर कृषि कार्य के लिए नहीं हो सकता है। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिन लोगों ने डीड की है, वे ट्रस्ट के ट्रस्टी ही नहीं हैं। 

देवस्थान विभाग की जांच में भी मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ रिपोर्ट आई है। वहीं ऑडिट रिपोर्ट भी ट्रस्ट के विरुद्ध है। याचिका में यह भी कहा गया कि मंदिर ट्रस्ट का पंजीकरण 29 जून 1964 को हुआ था। 


पंजीकरण के समय ट्रस्ट की ओर से पेश संपत्तियों की सूची में मंदिर के नाम किसी तरह की कृषि भूमि होने का जिक्र नहीं था। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने भूमि पर निर्माण और रजिस्ट्री पर रोक लगाते हुए अधिकारियों सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed