फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Heroine worth Rs 10 crore sent by Pakistani smugglers seized

Rajasthan: पाक तस्करों द्वारा भेजी 10 करोड़ की हीरोइन, एक गिरफ्तार; पुलिस व जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई

Tue, 17 Sep 2024 06:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

Rajasthan: जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पाक सीमा के निकट गांव की रोही में कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपए की हीरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जप्त किया गया है। 
 

विज्ञापन
Heroine worth Rs 10 crore sent by Pakistani smugglers seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गांव की रोही में कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपए की हीरोइन बरामद की है। एसपी गौरव यादव के अनुसार श्रीकरनपुर के सुपरविजन में कार्रवाई की गई है। इस मामले में गगनदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की गई।

विज्ञापन


इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही है। एसपी यादव के अनुसार उक्त मादक पदार्थ प्रथम दृष्टया पाकिस्तान से तस्करी होना बताया जा रहा है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी कई बार मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास किया जा चुके हैं, जिसे बीएसएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असफल कर दिया। बहरहाल इस मामले में शामिल अन्य संदिग्ध लोगों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed