{"_id":"61ee53969fd8da3bae6781e2","slug":"hawala-agent-of-jharkhand-gangster-arrested-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: झारखंड के गैंगस्टर का हवाला एजेंट बीकानेर से गिरफ्तार, पकड़ने के लिए रांची से आई एटीएस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: झारखंड के गैंगस्टर का हवाला एजेंट बीकानेर से गिरफ्तार, पकड़ने के लिए रांची से आई एटीएस टीम
Mon, 24 Jan 2022 12:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:52 PM IST
सार
आरोपी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर अमन से बताया जा रहा है, वह बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन कई साल से रांची में रह रहा है
विज्ञापन
गैंगस्टर का हवाला एजेंट गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले झारखंड गैंगस्टर के हवाला एजेंट को रांची एटीएस ने बीकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से बताया जा रहा है। उसकी पहचान सुनील पुत्र बृजलाल निवासी हेमासर के रूप में हुई है। वह कई साल से रांची रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर अमन रांची के कोयला सहित अन्य व्यापारियों को हत्या और आगजनी धमकी देकर रंगदारी वसूलता है। इस पैसे को हवाला के जरिए सुनील ठिकाने लगाता था। रांची एटीएस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए हाल ही में केस दर्ज किया था। केस की जांच के लिए एटीएस की टीम बीकानेर आई थी। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर डीएसटी, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण और कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने टीम के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। यहां मिले आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर एटीएस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन