{"_id":"640e9e0132801181a4001ac6","slug":"hasan-succumbed-to-injuries-after-colliding-with-the-mla-s-car-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: विधायक बिहारी लाल की कार से टकराकर जख्मी हुए हसन ने तोड़ा दम, अंदरूनी रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: विधायक बिहारी लाल की कार से टकराकर जख्मी हुए हसन ने तोड़ा दम, अंदरूनी रक्तस्राव होने से बिगड़ी हालत
Mon, 13 Mar 2023 09:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:22 AM IST
सार
हसन रविवार सुबह पीबीएम के मर्दाना अस्पताल से बाहर निकलते समय नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई की गाड़ी की चपेट में आ गया था। इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान नर्सिंग कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोखा से भाजपा विधायक बिहारी लाल विश्नोई की गाड़ी से टकराकर घायल हुए ट्रामा सेंटर के नर्सिंग कर्मी मोहम्मद हसन की मौत हो गई। हसन की जांघ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। उसे जयपुर रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही हसन की मौत हो गई। नोखा विधायक बीकानेर की पूर्व राजमाता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नोखा से बीकानेर आ रहे थे इस दौरान पीबीएम अस्पताल के मर्दाना अस्पताल के सामने यह हादसा सामने आया है।हसन की मौत की खबर सुनकर ट्रामा सेंटर स्टाफ के सभी कर्मचारी सदमे में हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह नोखा विधायक बिहारीलाल पूर्व राजमाता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नोखा से बीकानेर आ रहे थे। इसी दौरान पीबीएम अस्पताल के सामने उनकी कार से एक मोटरसाइकिल सवार नर्सिंगकर्मी टकरा गया। हादसे में नर्सिंगकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक ने घायल मोहम्मद हसन को संभाला और गनमैन व चालक के साथ उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा। अपनी कार को भी उन्होंने सदर थाने भिजवा दिया। इसके बाद वे दूसरी कार से रवाना हुए।
विज्ञापन
हादसे में घायल नर्सिंगकर्मी की जांघ की हड्डी टूट गई थी। घायल युवक पीबीएम अस्पताल का ही नर्सिंग कर्मचारी था। रविवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहा था तभी ये हादसा हो गया। डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत देख कर उसे जयपुर रेफर कर दिया। अंदरूनी चोट से आंतरिक रक्तस्राव होने लगा इस कारण से हसन की बिगड़ती चली गई। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी के मुताबिक, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन