फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Haryana team beat Bhutan 2-0 in Dausa International Football Tournament

Dausa: दौसा में डे-नाइट इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट, हरियाणा की टीम ने भूटान को 2-0 से हराया

Mon, 12 Jun 2023 12:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

दौसा में अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में जय भवानी स्टेडियम पर दूसरा मैच भूटान और हरियाणा टीम के मध्य खेला गया। मैच में हरियाणा की टीम विजेता रही।

विज्ञापन
Haryana team beat Bhutan 2-0 in Dausa International Football Tournament
दौसा में डे-नाइट इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में चल रहे डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन भूटान और भारत के हरियाणा का मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में हरियाणा टीम ने भूटान से मैच जीत लिया। मैच के दौरान भूटान टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और  हरियाणा ने 2-0 से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


दौसा के जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में जय भवानी स्टेडियम पर दूसरा मैच भूटान और हरियाणा टीम के मध्य खेला गया। इस मैच का उद्घाटन पार्षद मंजू सीताराम, प्रधानाचार्य वात्सल्य किड्स जोन मुकेश शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


हरियाणा के हितेश ने हेडर से गोल दागा। अंकित ने गोलकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
मैच बीती रात 9:40 पर हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर आक्रमण करती रहीं, लेकिन कोई गोल नहीं कर पाईं। मैच के 76 मिनट में हरियाणा के जर्सी नंबर 9 हितेश ने हेडर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई और मैच के 90 मिनट में हरियाणा के जर्सी नंबर 17 अंकित ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इस प्रकार अंतिम परिणाम में हरियाणा ने भूटान को 2-0 से हरा दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच जर्सी नंबर 9 हितेश हरियाणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 50 हज़ार रुपये का कैश इनाम मिलेगा। दौसा में चल रहे है इस अंतरराष्ट्रीय डे-नाइट टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 50 हज़ार रुपये का नकद पारितोषिक भी दिया जाएगा। मैच के दौरान समाज सेवी पूरण मीणा, प्रवीण शर्मा, लेखराज शर्मा, भारत शर्मा और ललित शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दौसा क्षेत्र की बड़ी संख्या में पब्लिक मैच देखने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed