फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Singh Chautala reached Nagaur, said will contest elections in Rajasthan

Rajasthan: नागौर पहुंचे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, कहा- 25 से 28 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 01 May 2023 11:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 11:07 PM IST
सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत सिंह चौटाला ने खरनाल स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर के दर्शन भी किए और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की। चौटाला ने जहां देवालय-वहां लाइब्रेरी मुहिम के तहत जननायक लाइब्रेरी खरनाल का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Singh Chautala reached Nagaur, said will contest elections in Rajasthan
दुष्यंत सिंह चौटाला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत सिंह चौटाला एक दिवसीय दौरे पर नागौर आए। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने राजस्थान में चुनावी गतिविधियों के बीच एक नए चुनावी समर का शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का धरातल उनके और उनके परिवार के लिए कोई नया नहीं है। उनका परिवार राजस्थान से जनप्रतिनिधि चुनते आए हैं।

विज्ञापन

चुनाव लड़ने का किया एलान
दुष्यंत सिंह ने नागौर में कहा कि अगर हरियाणा की तरह सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जेजेपी राजस्थान में भाजपा के साथ गठबंधन करते हुए 25 से 28 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पहले दौर की वार्ता होनी है। भाजपा और जेजेपी का यह नया राजनीतिक समीकरण बनता है तो ठीक है नहीं तो जेजेपी नए सिरे से राजस्थान में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उपमुख्यमंत्री चौटाला ने पहलवानों के धरने पर कहा कि उनकी जो मांगी थी वह मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामले में अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा दुष्यंत सिंह चौटाला ने खरनाल स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर के दर्शन भी किए और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन

जहां पर देवालय वहां पुस्तकालय लाइब्रेरी का किया शुभारंभ
डिप्टी सीएम चौटाला ने जहां देवालय-वहां लाइब्रेरी मुहिम के तहत जननायक लाइब्रेरी खरनाल का लोकार्पण किया। तेजाजी के पैनोरमा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। लोगों ने माला-साफा पहनाकर उनका स्वागत किया, उन्होंने लाइब्रेरी का फीता काटा। करीब 11 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed