{"_id":"63ea01a806b5f8040f0cd294","slug":"hardik-pandya-will-marry-actress-natasha-in-udaipur-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: हिंदू रीति-रिवाज से नताशा संग विवाह के बंधन में बंधेंगे हार्दिक पांड्या, शादी के लिए चुना खास दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: हिंदू रीति-रिवाज से नताशा संग विवाह के बंधन में बंधेंगे हार्दिक पांड्या, शादी के लिए चुना खास दिन
Mon, 13 Feb 2023 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 Feb 2023 02:54 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार एक्ट्रेस नताशा संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उन्होंने उदयपुर को चुना है।
विज्ञापन
हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस नताशा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शादी करने जा रहे हैं। बता दें हार्दिक बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा से कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। पांड्या अब हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पांड्या ने उदयपुर का चयन किया है। शादी के लिए उन्होंने दिन भी बहुत खास चुना है। वैलेंटाइन-डे के विशेष अवसर पर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्यक्रम की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शादी में कई स्टार और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।
कोरोना काल में हुई कोर्ट मैरिज में नहीं शामिल हो पाए थे लोग
जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 में मुम्बई में कोर्ट मैरिज की थी। उस समय कोरोना काल चल रहा था। इस कारण से शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। यही वजह है कि अब वह हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं, जिसमें कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए झीलों की नगरी उदयपुर का चयन किया है। शादी के कार्यक्रम 13 से 16 फरवरी तक चलेंगे। वैसे तो हार्दिक एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। कोर्ट मैरिज के एक साल बाद उनका एक बेटा हुआ था।