{"_id":"6634ecca3881ff95f700bf3f","slug":"hanumangarh-tibbi-police-caught-smuggler-with-10-grams-of-heroin-case-registered-under-ndps-act-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: टिब्बी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: टिब्बी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
Fri, 03 May 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 May 2024 07:26 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर पुलिस को संदिग्ध घूमता हुआ मिला था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ की टिब्बी थाना पुलिस ने एक युवक को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार रात गश्त के दौरान अंजाम दी गई। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तलवाड़ा झील पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए युवक से हेरोइन की खरीद और बिक्री को लेकर पूछताछ कर रही है। टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश पाण्डर के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार रात को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम सूरेवाला से बणी रोड पर रोही चक नौ सीडीआर नाईवाला में चौराहे पर पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध घूमता मिला।
विज्ञापन
बता दें कि शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक थैली में दस ग्राम हेरोइन मिला। पुलिस ने मौके से राजविन्द्र सिंह उर्फ राजू (32) पुत्र बलविन्द्र सिंह रायसिख निवासी सूरेवाला को गिरफ्तार कर लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, मामले की जांच तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी एसआई रजनदीप कौर को सौंपी गई है।
विज्ञापन