फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Reward smuggler arrested in poppy smuggling case, there was permanent warranty in many cases

Hanumangarh News: पोस्त तस्करी के मामले में इनामी तस्कर गिरफ्तार, कई मुकदमों में स्थाई वारंटी था

Tue, 23 Apr 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 08:25 AM IST
सार

पोस्त तस्करी के मामले में सर्कल स्तर पर टॉप टेन में शामिल 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया हुआ था।

विज्ञापन
Hanumangarh News: Reward smuggler arrested in poppy smuggling case, there was permanent warranty in many cases
पकड़ा गया तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की टिब्बी थाना पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट में वांछित सर्कल स्तर के टॉप टेन में शामिल 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया हुआ था। यह कार्रवाई रेंज स्तर पर चल रहे 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 3 क्विंटल 80 किलोग्राम पोस्त बरामदगी के संबंध में संगरिया पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में पूर्णराम (33) पुत्र नन्दराम नायक वांछित सप्लायर था, जो वृत्त स्तर का टॉप टेन वांछित अपराधी है। वह संगरिया पुलिस थाना में दर्ज मुकदमे में स्थाई वारंटी भी है। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


सोमवार को टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद पाण्डर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पूर्णराम को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संगरिया पुलिस थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed