{"_id":"6395938850480828234246fc","slug":"hanumangarh-road-accident-two-youths-died-in-bike-collision-in-bhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh Road Accident: भादरा में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh Road Accident: भादरा में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
Sun, 11 Dec 2022 02:52 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:52 PM IST
सार
एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत और एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
भादरा थानाप्रभारी रणवीर साईं ने बताया कि भादरा से साहवा रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल ढाणी खोखरान निवासी जोरावरसिंह पुत्र मनफूल सिंह ने बयान में बताया कि वह भादरा से अपने गांव बाइक से जा रहा था। रेलवे फाटक से रामकुमार पुत्र रामचंद्र उसके साथ बाइक पर सवार हो गया। समाज कल्याण हॉस्टल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामकुमार पक्की सड़क पर गिर गया और वह सड़क के किनारे गिर गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को वहां से लोगों ने राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां रामकुमार को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार रामनिवास पुत्र रामपत निवासी नथवानिया को सिरसा रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। इस संबंध में भादरा पुलिस ने जोरावर सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन