{"_id":"65c38b33f20ad2a5bf0f0c6a","slug":"hanumangarh-online-name-transfer-can-be-registered-through-e-mitra-instructions-for-maximum-publicity-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: ई-मित्र के माध्यम से दर्ज किए जा सकते हैं ऑनलाइन नामांतरण, अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: ई-मित्र के माध्यम से दर्ज किए जा सकते हैं ऑनलाइन नामांतरण, अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Wed, 07 Feb 2024 07:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:22 PM IST
सार
हनुमानगढ़ जिले में राजस्व मामलों की प्रगति को लेकर जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रतिदिन राजस्व कोर्ट में बैठने और लंबित राजस्व वादों के अति शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ में राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पीएलपीएस प्रकरण, सीएम सेल प्रकरण, राजस्व वसूली, आंतरिक लेखा जांच दल, बैंक ऋण वसूली, लंबित राजस्व वाद, भूमि रूपांतरण, नामांतरण, विवादित खातों, इजराय पालना, डीआईएलआरएमपी, पेंशन प्रकरण इत्यादि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को प्रतिदिन कोर्ट में बैठने तथा लंबित राजस्व वादों का अतिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि तरमीम के लिए जारी की गई पीडी का निर्धारित समय सीमा में पटवारी जवाब दें। जिला कलेक्टर ने समय पर पीडी का जवाब नहीं देने वाले पटवारियों को चार्ज शीट देने तथा एसडीओ को साप्ताहिक रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इजराय की समय पर पालना हो, शेष रही इजराय के बारे में स्पष्टीकरण समय पर भेजें।
विज्ञापन
सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा अतिक्रमित भूमि पर फसलों की नीलामी के लिए समग्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि कृषि से अकृषि भूमि में रूपांतरण 45 दिन की समय सीमा के भीतर हो। ई-मित्र के माध्यम से अधिकाधिक ऑनलाइन नामांतरण दर्ज हो, इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। नामांतरण तय सीमा में निस्तारित हो, ऑटो फॉरवर्ड और स्व-स्वीकृत होने वाले नामांतरण की समग्र रिपोर्ट साप्ताहिक रूप से भेजें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने गिरदावरी को जल्द शुरू करवाने, सभी फाइलों को ई-आफिस के माध्यम से निस्तारित करने तथा ऑफिस के सभी कार्य राजकाज के माध्यम से ऑनलाइन करने, सप्ताह में न्यूनतम दो अस्पतालों, स्कूलों, आंगनबाड़ी, कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतिदिन 12.30 से 1.30 बजे तक जनसुनवाई करने तथा अधिकतम राहत देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर सहित सीईओ और एडीएम सुनीता चौधरी, नोहर एडीएम गोपाल कुमार, प्रशिक्षु आईएएस प्रीतम जाखड़, हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी, रावतसर एसडीएम रवि कुमार, संगरिया एसडीएम राकेश कुमार मीणा, भादरा एसडीएम दूदाराम चौधरी, नोहर एसडीएम पंकज गढ़वाल सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो उपस्थित रहे।
हनुमानगढ़ में स्वीप गतिविधियों के तहत जिला स्तर पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत बुधवार को जिला भू-अभिलेखागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने पधारे हुए कैंपस एंबेसडर, विशेष शिक्षक, ईएलसी नोडल को आगामी लोकसभा चुनाव में आम नागरिकों को जागरुक कर शहरी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
उपस्थित सभी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या ने अपने संबोधन में गत लोकसभा चुनाव में हुए मतदान में वृद्धि हेतु कैंपस एम्बेसडर को वन-टू-वन के माध्यम से आमजन को जागरुक करने, चुनाव की एप्लीकेशन यथा वीएचए, सक्षम, सी विजिल एप के बारे में प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। मास्टर ट्रेनर नितिन जांगिड द्वारा ईवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी एवं मॉक पॉल करवाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार भावना शर्मा, प्राचार्य ललित, निर्वाचन शाखा से तरसेम पंवार, उपखंड कार्यालय से शैलेंद्र कुमार, जिला स्वीप टीम से करमजीत सिंह, उत्कर्ष कौशिक और जगपाल मान इत्यादि उपस्थित रहे।