{"_id":"63ef8a661be542a95c0f68d3","slug":"hanuman-chalisa-and-jai-shri-ram-echoed-in-rajasthan-assembly-rajendra-rathore-called-mamta-bhupesh-an-atheist-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विधानसभा में गूंजा हनुमान चालीसा और जय श्री राम, राठौड़ के भूपेश को नास्तिक कहने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विधानसभा में गूंजा हनुमान चालीसा और जय श्री राम, राठौड़ के भूपेश को नास्तिक कहने पर हुआ विवाद
Fri, 17 Feb 2023 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:38 PM IST
सार
ममता भूपेश ने राठौड़ की चुनौती पर कहा कि 'मैं आस्तिक हूं। मेहंदीपुर बालाजी का तिलक लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कहा राठौड़ साहब ने। मुझे इस पर ऐतराज है।' इस पर राठौड़ सदन में खुद हनुमान चालीसा पढ़ने लगे।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस नेता ममता भूपेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हनुमान चालीसा गूंजा। विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक ममता भूपेश को नास्तिक कहकर हनुमान चालीसा सुनाने की चुनौती दे डाली। इसे लेकर सदन में काफी देर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन
ममता भूपेश ने राठौड़ की चुनौती पर कहा कि 'मैं आस्तिक हूं। मेहंदीपुर बालाजी का तिलक लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कहा राठौड़ साहब ने। मुझे इस पर ऐतराज है।' इस पर राठौड़ सदन में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। बाद में सदन में बीडी कल्ला और रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा सुनाया। कल्ला ने राठौड़ को धर्म और नास्तिक-आस्तिक पर चर्चा करने की चुनौती दे डाली।
विज्ञापन
इसके बाद राठौड़ ने अपना भाषण रखा जारी। उस दौरान ममता भूपेश सदन में 'जय श्री राम, जय श्री राम' के नारे लगाती रहीं। इस विवाद में शिक्षा मंत्री ने बीच में आते हुए बोला कि मैं सुना देता हूं और आप भी सुना दो। इस बात पर राठौड़ बोले कि आप नहीं, बात उनकी है। फिर अचानक ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया जो बीच में ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन