{"_id":"63ef9e026ac9bb0e0c0bf29b","slug":"hanuman-beniwal-taunted-that-people-of-his-own-caste-are-sitting-for-justice-in-home-district-of-cm-gehlot-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेनीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- CM के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए बैठे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेनीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- CM के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए बैठे हैं
Fri, 17 Feb 2023 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:02 PM IST
सार
सांसद बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए एमडीएम हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर आठ दिनों से धरना दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि सीएम के आने को लेकर प्रशासन सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। सीएम जोधपुर में जन सुनवाई के लिए आ रहे हैं। लेकिन वह किस बात की जन सुनवाई कर रहे हैं क्योंकि राजस्थान अपराध में नंबर वन हो गया है।
विज्ञापन
बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए एमडीएम हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर आठ दिनों से धरना दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि सीएम के आने को लेकर प्रशासन सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रहा है। लेकिन जोधपुर में माली समाज की बेटी के साथ अत्याचार किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए परिजन पिछले आठ दिन से धरने पर बैठे हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि सीएम यहां जन सुनवाई के लिए आ रहे हैं। इस मामले को लेकर मैंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से भी बात कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर कहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, घेवरराम जीनगर आत्महत्या मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि घेवरराम के आत्महत्या करने के कारणों की पूरी जांच की जाए। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। वहीं परिवार के लिए राहत पैकेज की घोषणा सीएम खुद करें। सीएम खुद यहां आ रहे हैं। उससे पहले ये लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों मामलों में सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो आरएलपी आगे कदम उठाएगी। इससे पहले सर्किट हाउस आगमन पर उनका आरएलपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद बेनीवाल यहां से रवाना हो गए।