{"_id":"6856cf8a5e6d232ecf09df40","slug":"hanuman-beniwal-lashed-out-at-gehlot-pilot-said-those-who-stopped-student-union-elections-are-now-showing-su-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गहलोत पायलट पर बरसे हनुमान बेनीवाल, बोले- छात्र संघ चुनाव बंद कराने वाले अब दिखा रहे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गहलोत पायलट पर बरसे हनुमान बेनीवाल, बोले- छात्र संघ चुनाव बंद कराने वाले अब दिखा रहे समर्थन
Sat, 21 Jun 2025 08:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:58 PM IST
सार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने ही छात्र संघ चुनाव बंद करवाए थे, और अब ट्वीट कर दिखावटी समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने छात्र संघ चुनावों को लेकर गहलोत की हालिया टिप्पणी पर नाराज़गी जाहिर की और कहा कि गहलोत खुद ही छात्र राजनीति को खत्म करने के जिम्मेदार रहे हैं।
बेनीवाल ने कहा, "आज अशोक गहलोत छात्र संघ चुनावों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं, जबकि इन्हीं के कार्यकाल में चुनाव बंद कराए गए थे। उनका ट्वीट देखकर मन खिन्न हो गया।" सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा, "जब पायलट मानेसर गए थे, तब उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी, तब मैं उन्हें बुरा नहीं लगा था। अब उन्हें मेरा नाम लेने में भी शर्म आ रही है।"
यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
छात्र नेता निर्मल चौधरी का समर्थन करते हुए बेनीवाल ने सख्त लहजे में कहा, "निर्मल मेरा छोटा भाई है, अगर उसे किसी ने हाथ लगाया तो यह ठीक नहीं होगा।" इसके साथ ही बेनीवाल ने कांग्रेस को नसीहत दी कि सोशल मीडिया पर राजनीति करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को जनता का समर्थन चाहिए, तो नेताओं को सड़कों पर उतरना होगा। अगर कांग्रेस को सड़कों पर लड़ाई लड़नी है और जरूरत पड़ी, तो RLP उनका साथ देगी – जैसे हमने उपचुनाव में किया था।"