फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanuman Beniwal lashed out at Gehlot Pilot, said those who stopped student union elections are now showing su

Rajasthan: गहलोत पायलट पर बरसे हनुमान बेनीवाल, बोले- छात्र संघ चुनाव बंद कराने वाले अब दिखा रहे समर्थन

Sat, 21 Jun 2025 08:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 08:58 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने ही छात्र संघ चुनाव बंद करवाए थे, और अब ट्वीट कर दिखावटी समर्थन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Hanuman Beniwal lashed out at Gehlot Pilot, said  those who stopped student union elections are now showing su
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने छात्र संघ चुनावों को लेकर गहलोत की हालिया टिप्पणी पर नाराज़गी जाहिर की और कहा कि गहलोत खुद ही छात्र राजनीति को खत्म करने के जिम्मेदार रहे हैं।
विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा, "आज अशोक गहलोत छात्र संघ चुनावों को लेकर ट्वीट कर रहे हैं, जबकि इन्हीं के कार्यकाल में चुनाव बंद कराए गए थे। उनका ट्वीट देखकर मन खिन्न हो गया।" सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा, "जब पायलट मानेसर गए थे, तब उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी, तब मैं उन्हें बुरा नहीं लगा था। अब उन्हें मेरा नाम लेने में भी शर्म आ रही है।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता निर्मल चौधरी का समर्थन करते हुए बेनीवाल ने सख्त लहजे में कहा, "निर्मल मेरा छोटा भाई है, अगर उसे किसी ने हाथ लगाया तो यह ठीक नहीं होगा।" इसके साथ ही बेनीवाल ने कांग्रेस को नसीहत दी कि सोशल मीडिया पर राजनीति करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को जनता का समर्थन चाहिए, तो नेताओं को सड़कों पर उतरना होगा। अगर कांग्रेस को सड़कों पर लड़ाई लड़नी है और जरूरत पड़ी, तो RLP उनका साथ देगी – जैसे हमने उपचुनाव में किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed